बदायूं, अप्रैल 14 -- गंगा में डूबने के बाद लापता हुए दो सगे भाइयों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों भाई गांव के ही पांच बच्चों के साथ नहाने गए थे, जहां पांचों डूब गए थे। तीन बच्चों को गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया था, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाइयों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस टीम घटनास्थल से तीन किलोमीटर तक तलाश में जुटी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उसहैत थाना क्षेत्र के खजुरा गांव में रविवार को गंगा स्नान के दौरान पांच बच्चे डूब गए थे। गांव निवासी जमादार यादव के बेटे सिंकू 15 वर्ष, केशव 10 वर्ष और पिंटू आठ वर्ष के साथ संतोष का बेटा अखिलेश 14 वर्ष व सोरन का बेटा नन्हे 16 वर्ष नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान सभी बच्चे गहराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.