बुलंदशहर, मई 3 -- थाना क्षेत्र के गांव गजरौला में गंगा नहाने गए दो सगे भाइयों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बुलंदशहर के कुछेजा गांव निवासी ललित और उसका भाई रवि (25) पुत्रगण देवीसरन अपने तीन अन्य साथियों के साथ रविवार सुबह गंगा स्नान के लिए आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय रवि का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को बचाने के लिए ललित भी गंगा में कूद गया। तेज बहाव में दोनों डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत गंगा में छलांग लगाई और ललित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, रवि गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना पर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलवाया। सीओ रामकरन सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक गंगा में रवि की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.