बदायूं, अप्रैल 17 -- गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों लगातार रेस्क्यू कर रहीं हैं लेकिन सफलता नहीं मिली। एक बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उसहैत थाना क्षेत्र के खजुरा पुख्ता गंगा घाट पर हुए हादसे में डूबे दो सगे भाइयों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को गांव के पांच बच्चे नहाते समय गंगा में डूब गए थे। इनमें संतोष का बेटा अखिलेश 14 वर्ष, जमादार के बेटे सिंकू 15 वर्ष, केशव 10 वर्ष, पिंटू 8 वर्ष और सोरन का बेटा नन्हे 16 वर्ष शामिल थे। यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया ऑटो चालक ड्योढ़ी घाट में डूबा, तलाश जारी रेस्क्यू के दौरान सिंकू और नन्हे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अखिलेश को बाहर नि...