आरा, मार्च 26 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के विशुनपुर बंधु छपरा स्थित गंगा नदी में चैती छठ पूजा के दौरान स्नान करने गये दो दोस्तों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह शोकाकुल परिजनों से मिले। विधायक ने मृतक नागेंद्र पाठक के पुत्र निशांत पाठक और नारायण प्रसाद के पुत्र सागर कुमार के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। परिजनों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया। इस दौरान बीडीओ और सीओ की मौजूदगी में विधायक की ओर से दोनों पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। मौके पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। विधायक ने कहा कि एक ही गांव के दो होनहार युवकों की असमय मौत से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर संत...