प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। शिवकुटी के कोटेश्वर महादेव मंदिर घाट पर शनिवार शाम गंगा में डूबे दो छात्रों में से एक अधीर विक्रम सिंह का शव रविवार सुबह लगभग दस बजे घटनास्थल से करीब एक किमी दूर बरामद हुआ। दूसरे छात्र नवाबगंज के हिमांशु पांडेय की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- गंगा में स्नान के दौरान दो छात्र डूबेछात्र की पहचान लखीमपुरखीरी के नीमगांव थानाक्षेत्र में सरैया अकबरपुर निवासी किसान मनमोहन सिंह के दो बेटों और दो बेटियों में दूसरे नंबर का 18 वर्षीय अधीर विक्रम सिंह करीब एक साल से तेलियरगंज में रहकर सीजीएल की तैयारी कर रहा था। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र भी था। हादसे की सूचना पाकर उसके परिजन रविवार भोर में शहर पहुंचे। ताऊ जगतपाल सिंह ने बताया कि अधीर एक सप्ताह पूर्व ही शहर आया था। यह भी पढ़ें- दोस्त को बचाने में गंगा में क...