बुलंदशहर, मई 17 -- अमावस्या पर गंगा स्नान करते समय डूबे किशोर के शव पीएसी फ्लेड़ प्लाटून व स्थानीय गोताखोरों ने मस्तराम घाट के निकट से गंगा से निकाला। शनिवार को शाम के समय फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ क मोहल्ला सुभाष कॉलोनी निवासी लक्ष्मण पुत्र केहर सिंह अपनी बेटी का मुंडन कराने गंगा तट पर आए थे। उनके साथ मुहल्ले के गौरव, कृष्णा, अंशु गंगा स्नान के दौरान गहरे जल में जाकर डूब गए थे। शोर सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने गौरव तथा कृष्णा को सकुशल बाहर निकाल लिया था। किंतु अंशु गहरे जल में डूब कर लापता हो गया। पुलिस प्रशासन लापता किशोर की तलाश में गोताखोरों को लगाया देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन को अंधेरे की वजय से रोक दिया गया। यह भी पढ़ें- मुंडन संस्कार में आए तीन किशोर गंगा डूबे, दो को बचाया, एक की तलाश जारी रविवार की सुबह पीएसी फ्लड प्लाटून व स्था...