भागलपुर, अप्रैल 24 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। अजगैवीनाथ मंदिर सिढ़ी घाट पर सोमवार को गंगा स्नान कर बाबाधाम जाने के लिए अपने भाई और मित्र के साथ आया किशोर गंगा स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में डूब गया, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। चौथे दिन गुरुवार को किशोर का शव बरामद किया गया। बताया गया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर दियारा से शव बरामद किया गया। प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि किसी मछुआरे द्वारा दिन के लगभग ढाई बजे शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और पुलिस पदाधिकारी जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव पड़ा था। यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से युवक की मौत शव सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर दियारा में मिला। परिजनों द्वारा शव की पहचान की गई। इसके बाद शव ...