गंगा में डूबे आठ वर्षीय उमर का शव बरामद
बुलंदशहर, जून 24 -- बुलंदशहर (अहार) अहार थाना क्षेत्र में कच्चे घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे मुरादाबाद के आठ वर्षीय उमर का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। स्थानीय गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर गंगा की धारा में शव को खोज निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुरादाबाद जनपद के गांव गढ़ी सलेमपुर निवासी शदाकत अली का पुत्र उमर सोमवार को अपने परिवार के साथ अहार स्थित अपनी मौसी के घर आया था। मंगलवार को वह अपने मौसेरे भाई समरान और अन्य बच्चों के साथ राजघाट घटिया पर गंगा स्नान करने गया था। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे आठ वर्षीय उमर का शव बरामद इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। थाना प्रभारी नीरज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। बुधवार सुबह दोबारा श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.