भागलपुर, मार्च 10 -- अजगैवीनाथ मंदिर घाट पर मछली मारने के दौरान रविवार को डूबे अधेड़ नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 बरैठा मुसहरी निवासी मुनेश्वर मांझी (50) का सोमवार को भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। दूसरे दिन भी एसडीआरएफ एवं सुरक्षा नौका से खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। पार्षद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने बताया कि सोमवार को भी दिनभर खोजबीन जारी रही, लेकिन कोई पता नहीं लग सका है। परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित है। इधर गंगा स्नान के दौरान डूब रहे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया। उधर‌, आत्महत्या की नीयत से गंगा में छलांग लगाई महिला को भी स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...