मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव के गंगा घाट पर गंगा में नहाते समय डूबी किशोरी का दूसरे दिन गुरुवार को भी कुछ पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम पूरे दिन तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उधर घाट पर मौजूद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया है। क्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी रेखा देवी अपनी 14 वर्षीय पुत्री सोनम और 13 वर्षीय रंजना और उसकी सहेली 15 वर्षीय अंशिका पुत्री मिठ्ठू के साथ गंगा स्नान के लिए गई थी। नहाते समय सगी बहनें और उसकी सहेली गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी थीं। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग घाट पर कपड़ा धुल रही रेखा ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगी। नाविकों ने रेखा और उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.