चंदौली, जून 21 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के कांवर गांव निवासी भाई बहन की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में रविवार की सुबह हुई। दोनों अपने बुआ के यहां गाए हुए थे। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। कांवर गांव के रहने वाले नन्द किशोर निषाद लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते है । इनके एक पुत्र और दो पुत्रियां है । पुत्र शुभम और पुत्री अनन्या शनिवार को दोनो चौबेपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर में अपनी बुआ विमला के घर गये थे । रविवार को सुबह दोनो पास स्थित गंगा स्नान के लिए गये थे। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गये । किसी तरह से इस बात का पता उनके बुआ को चला तो पूरा गांव गंगा किनारे उमड़ पड़ा । ग्रामीणो ने खुद ही गंगा में कूदकर काफी मशक्कत के बाद दोनो ...