साहिबगंज, मार्च 13 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा, योगी चक गांव के दो सगे भाई की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सरकंडा के सिंटू चौरसिया का पुत्र आर्यन कुमार (8) और राघव कुमार (4) गुरुवार को घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक दोनों गायब हो गए। परिजनों एवं गांव वालों ने काफी खोजबीन की। यहां तक की पुलिस और सोशल मीडिया आदि अन्य माध्यमों से भी खोजबीन करने का प्रयास किया गया, लेकिन भाइयों का कुछ अता-पता नहीं चला। शुक्रवार की अहले सुबह सरकंडा नमामि गंगे घाट से 200 मीटर की दूरी पर सुबह 5:30 बजे गंगा में नहा रहे लोगों ने पानी में कुछ तैरता देखा। सूचना मिलते ही परिजन, गांव वाले गंगा किनारे पहुंच कर देखा तो पानी में कुछ तैर रहा है। तभी इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलती थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच...