हरदोई, मई 31 -- हरपालपुर (हरदोई) संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के निकामदपुर गांव में शनिवार शाम गंगा नदी में नहाने गए दो मासूम बालकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की तलाश के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- रामगंगा में डूबे दो दोस्तों के शव मिले, अल सुबह एनडीआरएफ टीम ने खोजा घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी निकामदपुर निवासी ध्रुव पुत्र रामशंकर और किशन पुत्र बृजपाल भैंस चराने गए थे। गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों गंगा में नहाने उतरे। इसी दौरान ध्रुव गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में किशन भी डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार पटेल और अरवल पुलिस मौ...