गंगा में डूबने से किशोर की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद,संवाददाता। कमालगंज क्षेत्र में गंगा दशहरा के अवसर पर बुधवार को गंगा स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। कमालगंज के इंद्रा नगर निवासी 13 वर्षीय कृष्णा बुधवार को अकेले ई-रिक्शा से मडैयन घाट पर गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। कृष्णा अपनी मां मोनी का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बड़ी बहनें महक और महिमा विवाहित हैं, जबकि छोटी बहनें शिवानी व प्रीता हैं। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही पिता फूलचंद, मां सहित पूरे परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.