मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। इस दिन को पतित पावनी मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण के रूप में भी मनाया जाता है। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाई और गरीबों, पुरोहितों को द्रव्य, अन्न, वस्त्रादि दान कर पुण्य के भागी बने। नगर के बरियाघाट, सुंदरघाट, पक्काघाट, नारघाट समेत विंध्याचल के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों कछवा के जगतानंद आश्रम, चुनार के बालू घाट और अदलपुरा शीतला गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आस्थावानों की भीड़ रही। भोर में पुरुष और महिलाएं गंगा स्नान करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के गंगा घाटों पर पहुंचे और मां गंगा के जल का आचमन करते ह...