प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- तहसील के पौराणिक, ऐतिहासिक शिव मंदिर के किनारे से बहती गंगा की पावन धारा को गांव के नाले से गिरने वाला गंदा पानी दूषित कर रहा है। अधिमास के मेले में लाखों की भीड़ गंगा स्नान और भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचती है। गंगा की धारा में जा रहे गंदे नाले के पानी को देखकर लोगों का मन विचलित होता है। ट्रस्ट ने मामले की शिकायत डीएम से की तो शुक्रवार को एडीओ पंचायत जांच को पहुंचे। कुंडा ब्लॉक के शाहपुर गांव के किनारे से गंगा बहती हैं। गंगा किनारे ही राजा भगीरथ का स्थापित विशाल पौराणिक, ऐतिहासिक शिव मंदिर है। शिव मंदिर पर वैसे तो हर सोमवार शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान, जलाभिषेक, निशान चढ़ाने वालों की रहती है। लेकिन सावन और अधिमास महीने में लाखों की भीड़ जुटती है। शाहपुर गांव का गंदा पानी नाले के जरिए गंगा में जात...