वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी, हिटी। जलीय जैव विविधता की समृद्धि और राज्यमीन (स्टेट फिश) चिताला के संरक्षण के लिए करीब एक लाख अंगुलिकाएं 8 अक्तूबर को गंगा में छोड़ी जाएंगी। अस्सी घाट पर आयोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में विशेष सचिव (मत्स्य) सुनील कुमार वर्मा भी आ सकते हैं। मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अस्सी घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चिताला मछलियों की अंगुलिकाएं गंगा में छोड़ी जाएंगी। रिवर रैंचिंग के माध्यम से चिताला की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। इनके जैसी मछलियां जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनकी संख्या बढ़ने से जलीय खाद्य शृंखला को मजबूती मिलती है। साथ ही मछली खाने वालों को भी प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार मिलता है।मजबूत होगा जलीय इकोसिस्टममत्स्य विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि गंग...