हरिद्वार, मार्च 25 -- गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती की है। जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक में निर्देश दिए गए कि किसी भी हाल में गंगा में गंदा पानी, कूड़ा-कचरा या गोशालाओं की गंदगी नहीं जानी चाहिए। अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के लिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित एसटीपी प्लांट्स की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें ताकि बिना ट्रीटमेंट का पानी गंगा में न पहुंचे। नगर निगम के अधिकारियों को जनपद में संचालित सभी गौशालाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि किसी भी गोशाला या डेयरी से निकलने वा...