गंगा में कूदे वृद्ध को पुलिस ने बचाया
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- रामराज। मानसिक तनाव के चलते गंगा बैराज से गंगा में कूदे एक वृद्ध की जान पुलिस की तत्परता से बच गई। हैदरपुर गंगा बैराज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंगा में छलांग लगाकर वृद्ध को सकुशल बाहर निकाल लिया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ककरौली थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी 60 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र भौलर सिंह गंगा बैराज के गेट नंबर-25 के पास पुल से गंगा में कूद गए। घटना को देख राहगीरों ने शोर मचाते हुए हैदरपुर गंगा बैराज पुलिस चौकी को सूचना दी।सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कपिल कुमार और राजकुमार मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- गंगा में कूदे वृद्ध को पुलिस ने बचाया दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद रणवीर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.