हरिद्वार, नवम्बर 29 -- मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने नगर निगम को गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने और कूड़ा कचरा गंगा में फेंकने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा में नालियों का गंदा पानी और कूड़ा कचरा आदि नहीं डालने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई पर बेहतर ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। शनिवार को जिला कार्यालय सभागार रोशनाबाद में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान सीडीओ ने गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल रखने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। साथ ही शहर में संचालित एसटीपी पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड समिति के सदस्यों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...