हरिद्वार, मई 30 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। गंगा नदी में किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा नहीं जाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति गंगा में कूड़ा डालकर प्रदूषण फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को घाटों पर नियमित निगरानी बढ़ाने और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला गंगा संरक्षण समिति की 73वीं बैठक शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निर्देश : गंगा समेत अन्य नदियों की स्वच्छता बनाए रखें : डीएम जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि सभी घाटों पर ऐसे साइन बो...