वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, संवाद। तुलसी घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान गोरखपुर के युवक और बालक डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की लाश निकाली, किशोर की तलाश देर शाम तक जारी थी। गोरखपुर से 17 सदस्यीय दल काशी भ्रमण के लिए आया था। सभी रिश्तेदार थे। रविवार सुबह 7 बजे सभी तुलसी घाट पर गंगा में स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान झगहां के खरकूटा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के 12 वर्षीय बेटे आयुष उर्फ भोले पुत्र अनिल कुमार गुप्ता और कौड़ीराम के पांडेयपार के पिंटू गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र निखिल गुप्ता डूब गए। परिजनों के शोर-शराबा पर नाविकों ने दोनों की तलाश में गंगा में छलांग लगाई लेकिन उनका पता नहीं चला। करीब तीन घंटे बाद एनडीआरएफ और जल पुलिस ने निखिल का शव निकाला। वहीं आयुष की देर शाम तक तलाश जारी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...