गंगा में उफान से 13 विदेशी सैलानियों का क्रूज भागलपुर में अटका, कोलकाता से वाराणसी जा रहा था जहाज
भागलपुर, सितम्बर 9 -- गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के कारण विदेशी सैलानियों को ले जा रहा लग्जरी टूरिस्ट क्रूज 'एवीएन राजमहल' भागलपुर में फंस गया है। हाथीदह स्थित गंगा पुल के नीचे जलस्तर अधिक होने की वजह से पर्याप्त वर्टिकल क्लियरेंस नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते जहाज को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। बता दें यह क्रूज विदेशी सैलानियों को कोलकाता से वाराणसी लेकर जा रहा है। सोमवार से ही यह क्रूज भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के बड़ी खंजरपुर स्थित कार्यालय के समीप गंगा नदी में लंगर डाले खड़ा है। जहाज पर कुल 13 विदेशी पर्यटक सवार हैं, जो जलमार्ग से अपनी यात्रा पर निकले थे। जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, नदियों में उफान के कारण पुलों के गर्डर और पानी की सतह के बीच की दूरी काफी घट गई है। सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.