हाजीपुर, अगस्त 23 -- गंगा और गंडक नदियों के जलस्तर में उफान पिछले चार दिनों से जारी है। गंगा जहां खतरे के लाल निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही हैं। वहीं गंडक नदी का भी जलस्तर भी 14 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर जहां 10.83 एमएम प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा वहीं गंडक में 5.0 एमएम प्रतिघंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। वैशाली जिले के राघोपुर, सहदेई, देसरी व महनार इलाके बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। राघोपुर के तीन पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। यहां के बिंदा मार्केट भी बाढ़ से घिर चुका है। यह भी पढ़ें- लाल निशान से एक मीटर ऊपर बह रहीं गंगा, बाढ़ से घिरने लगे गांव जुड़ावनपुर थाने के गेट तक बाढ़ का रविवार को पहुंच चुका था। यहां चार स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अन्य पंचायतों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं सहदेई और द...