गंगा में उफान: फरक्का बराज पर सम्राट चौधरी ने बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से की बात, मनेर से मोकामा तक पानी ही पानी
पटना, अगस्त 24 -- बिहार में कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति है। राज्य की प्रमुख नदी में से एक गंगा नदी इस वक्त उफान पर है और मनेर से लेकर मोकामा तक गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोग मुश्किल में घिर गए हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से दूरभाष पर बात की और फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया। सम्राट चौधरी ने इस दौरान बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से भी उन्हें अगवत करया। मुख्यमंत्री ने शुभेंदु अधिकारी से कहा कि बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसी परिस्थिति में फरक्का बराज के सभी गेट खोलने से गंगा नदी के जलप्रवाह को सुगम बनाने में मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.