चंदौली, फरवरी 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डाकला घाट पर शनिवार को एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव गंगा में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टांडाकला घाट पर स्नान करने गए लोगों ने पीपा पांटून पुल के पास एक शव उतराया देखकर सन्न रह गए। ग्रामीण जब पुल के पास जाकर देखा तो किसी महिला का शव था। सूचना पर पहुंचे बलुआ एसओ अतुल कुमार ने शव को गंगा से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.