मिर्जापुर, मार्च 22 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवाला घाट पर शनिवार की शाम गंगा में उतराया अज्ञात अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। चुनार के शिवाला घाट पर गंगा में शाम लगभग तीन बजे एक व्यक्ति का शव उतराया मिला। शव मिलने से घाट किनारे बसे लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में उतराए शव को बाहर निकलवाया और मोर्चरी हाउस भेज दिया। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा किनारे से दुर्गंध उठने पर पास जाकर देखा तो गंगा घाट किनारे एक व्यक्ति का शव उतराया था। चुनार कोतवाल विजय शंकर ने बताया कि गंगा में उतराया एक अधेड़ का शव मिला है। जिसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.