गंगा में उतराते मिले महिला के शव की चौथे दिन भी शिनाख्त नहीं
अमरोहा, मार्च 24 -- कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गुर्जर की मढैया के सामने शनिवार दोपहर गंगा में उतराती मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा, जिसमें मौत की वजह पता लगने की उम्मीद है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार दोपहर खबर लगी कि कुर्ती-सलवार पहने अज्ञात महिला का शव सिरसा गुर्जर की मढैया के सामने गंगा के पानी पर उतरा रहा है। पानी के तेज बहाव की वजह से शव किनारे पर लग गया था। गंगा की रेती पर पालेज की रखवाली कर रहे किसानों ने शव देखकर पुलिस को खबर की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुरी तरह सड़-गल चुका शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। माना जा रहा है कि शव बृजघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.