फतेहपुर, जून 15 -- फतेहपुर, संवाददाता। सोमवती अमावस्या एवं पुरुषोत्तम मास के समापन के अवसर पर सोमवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों तथा पड़ोसी जनपदों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और घाट स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।गंगा घाटों में दिनभर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने लगे मेले का भी जमकर आनंद उठाया। मेले में लोगों ने घरेलू सामान, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और खानपान की दुकानों पर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर मढ़िया घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, गोमती में लगाई डुबकी बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह...