गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला गंगा समिति की ओर से बुधवार को ददरी घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि गंगा भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है इसकी निर्मलता एवं अविरलता को बनाए रखना सरकार के साथ-साथ हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष 16 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाता है इसका उद्देश्य सामाजिक रूप से नदियों के संरक्षण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और गंगा नदी को स्वच्छ रखने की भावना विकसित करना है। इस दौरान राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज की प्राचार्य डा़ अनिता कुमारी ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम क...