बलिया, मार्च 15 -- बलिया। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान (राष्ट्रीय) भारत के बैनर तले रविवार को गंगा भक्तों ने श्रीरामपुर गंगा घाट की सफाई किया। इस दौरान अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि हम सबकी उपेक्षा से आहत गंगा को अभी राहत के संकेत नहीं हैं। गंगाजल की गुणवत्ता खुद इसे प्रमाणित करती है। इस दौरान गंगा घाट पर स्नान करने आए स्थानार्थियों में पर्चियां बांटकर टिहरी बांध से गंगा के मुक्त करने का आहवान किया गया। तिवारी ने बताया कि नदियां विश्व ब्रहमाण्ड की नाड़ियां हैं, जो सांस्कृतिक विसंगति तथा हमारी अंधभक्ति से घायल हो रही हैं। उन्होंने प्रकृति को सहज बनाने की दिशा में आगे आने का आहवान किया। इस मौके पर राजेश्वर द्विवेदी, ऋषि कुमार, गंगा सागर यादव, प्रतीक तिवारी, विकास आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...