भागलपुर, फरवरी 23 -- बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी से नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू ने उनके आवास पर मिलकर निर्माणाधीन सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा ब्रिज से नगर क्षेत्र में लिंक पथ बनाए जाने की मांग रखी। सभापति ने बताया कि निर्माणाधीन गंगा ब्रिज से नगर क्षेत्र में लिंक पथ बनाए जाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने मांग पर प्रमुखता से पहल किए जाने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...