बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटान निवासी 27 वर्षीय पलक ने रविवार सुबह करीब छह बजे गंगा बैराज के गेट नंबर तीन से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और तत्काल बचाव एवं तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवान गंगा नदी में युवती की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है, जिसमें पलक को गेट नंबर तीन की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही घटना के कारणों की भी जांच कर रही है तथा परिजनों से जानकारी कर रही है। गौरतलब है कि गंगा बैराज पर पूर्व में कई आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा बैराज पुल को संवेदनशील स्थल घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.