बिजनौर, मार्च 14 -- वरिष्ठ संवाददाता। दो दिन पूर्व ड्यूटी के लिए निकले लापता कांस्टेबल का शव शनिवार को गंगा बैराज के गेट नंबर चार के पास मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद बागपत थाना दोघट के ग्राम टिकरी निवासी नितिन वत्स (32) बिजनौर में अभियोजन कार्यालय में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और शहर के मोहल्ला आर्य नगर में किराए के मकान में रहते थे। जानकारी के अनुसार नितिन वत्स 12 मार्च को अपने किराए के मकान से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल गंगा बैराज पुल पर खड़ी मिली थी। घर न लौटने पर उनकी पत्नी रेनु वत्स ने 13 मार्च को कोतवाली शहर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.