कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। शहर के दो अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को केडीए का बुलडोजर गरजा, जहां तौधकपुर में तीन करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई गई, वहीं गंगा बैराज रोड पर मटका चौराहे के पास साढ़े आठ बीघा में की गई अवैध प्लॉटिंग भी ध्वस्त कर दी गई। दोनों स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर तौधकपुर में भूमि बैंक जोन की जोनल प्रभारी अधिकारी की अगुवाई में टीम पहुंची। यहां अराजी संख्या 773 और 296 में 1400 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। यह जमीन खतौनी में केडीए के नाम दर्ज है। थाना सेन पश्चिमपारा की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में डीपीसी समेत अन्य निर्माण गिराकर कब्जा हासिल किया गया। वहीं गंगा बैराज रोड पर मटका चौराहा के पास मोहन और अन्य लोगों ने साढ़े आठ बीघा जमीन पर अवैध रूप से टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.