गंगा बैराज में डूब रहे किशोर को गोताखोरों ने बचाया
कानपुर, मई 19 -- कानपुर। गंगा बैराज के कल्लूपुरवा घाट पर मंगलवार दोपहर नहा रहा एक किशोर अचानक लहरों के बीच में फंसकर डूबने लगा। चीख-पुकार सुन गंगा किनारे मौजूद गोताखोर निर्मल और उसके साथियों ने मशक्कत के बाद उसे बचा लिया। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपना नाम ओम बताया। डरे-सहमे ओम ने बताया कि, वह सिग्नेचर सिटी के सामने स्थित बस्ती में अपनी बुआ के पास रहता है। गर्मी से राहत पाने को वह परिजनों को बिना बताए ही गंगा नहाने आ गया था। यह भी पढ़ें- सुरक्षा के लिए लगी जेट्टी पार कर नहाते डूबा युवक, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.