बिजनौर, जुलाई 31 -- गंगा बैराज पर गुरुवार की शाम में स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। गंगा में 1,74,187 क्यूसेक पानी चल रहा है। बैराज का अपस्ट्रीम 221.50 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि डाउन स्ट्रीम 219 मीटर मापा गया है। गंगा खतरे के निशान से एक मीटर दूर चल रही है। गंगा बैराज बिजनौर पर गुरूवार को बैराज का अपस्ट्रीम 221.50 मीटर पर पहुंच गया है, जो अधिकतम स्तर 221.500 मीटर के बराबर है। वहीं डाउन स्ट्रीम 219 मीटर दिखाया गया है। बैराज से गुरूवार 1,74,187 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: गंगा बैराज पर जलस्तर बढ़ा, फसलें जलमग्नजलस्तर में परिवर्तन मध्य गंगा बैराज के एक्सईन कृष्ण पाल ने बताया कि कई दिनों से गंगा का जलस्तर घट बढ़ रहा है। इसके बावजूद लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने गंगा किनारे बसे...