बिजनौर, मार्च 13 -- बिजनौर। हैदरपुर वेटलैंड में आयोजित 7 दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी दिगंबर सिंह उपस्थित रहे। गंगा आरती में इस अवसर पर रचना पाल, अतुल कुमार, नितेंद्र प्रधान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नेतृत्व विकास, टीम भावना, संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता तथा समाज में सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.