गंगा प्रसाद धार में डूबने से छात्र की मौत
भागलपुर, मई 18 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को एक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धनीराम के पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शिव कुमार घर के समीप गंगा प्रसाद धार के पास गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना के पुअनि अक्षय पराशर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे किशोर के शव को मस्तराम घाट के निकट से हुआ बरामद मृतक शिव कुमार आठवीं कक्षा का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत के बाद मां सीता देवी का रो-रोकर बुरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.