प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। पंचकोसी परिक्रमा की शुरूआत सोमवार से होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस यात्रा की शुरूआत संगम तट पर गंगा पूजन से शुरू होगी। पूजन के लिए सोमवार सुबह ही संत संगम तट पहुंच गए हैं। जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरिगिरि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी की अगुवाई में पूजन शुरू हो चुका है। यात्रा अब से कुछ ही देर में निकलेगी। तीन दिनों तक अलग-अलग पड़ावों से यात्रा गुजरेगी और आखिरी दिन संगम तट पर इसका समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...