बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- लोक निर्माण विभाग द्वारा गंगा पुल पर करोड़ रुपए की लागत से चल रहे मेंटेनेंस कार्य में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन सामग्री से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने अधीक्षण अभियंता से शिकायत की। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बताया कि गंगा पुल के मेंटेनेंस कार्य के लिए पुल पर 8 अप्रैल से 15 दिनों के लिए आवाजाही बंद कर दी गई थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य में गुणवत्ता विहीन सामग्री का प्रयोग करने, मेस्टिक, बीसी व पुल के जॉइंट कों नीचा छोड़े जाने व ड्रेनेज में पानी जाने वाले हॉल को नीचा छोड़ देने सहित एस्टीमेट के विपरीत कार्य किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में कार्यों को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ज्ञानेंद्र सिंह र...