भदोही, दिसम्बर 29 -- भदोही, संवाददाता। जिले के पौराणिक स्थल सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मिकी गंगा घाट पर पीपा पुल आज यानि मंगलवार से चालू कर दिया गया। इससे दशनार्थियों को बड़ी राहत मिली है। पुल से चार जनवरी तक चार पहिया वाहन भी आने-जाने लगेंगे। डीघ ब्लाक के धनतुलसी और डेंगुरपुर पीपा पुल आम लोगों के लिए चालू हो जाएगा। नए साल से पहले लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर और भदोही ने लोगों को बड़ी राहत दी है। जिले में गंगा पर तीन पीपापुल से लोग मिर्जापुर और मांडा आदि क्षेत्र में आते-जाते हैं। रामपुर-जोपा, सीतामढ़ी-मिश्रपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपापुल पर कई साल से लोगों का आवागमन हो रहा है। अब सेमराध में भी पीपापुल बनाया जा रहा है। गंगा में पानी अधिक होने से तीनों पीपा पुल समय से शुरु नहीं हो सके, हालांकि अब जल्द ही इस पर आवागमन शुरु हो जाएगा।सीतामढ़ी-मिश्...