वाराणसी, अप्रैल 8 -- चिरईगांव । रिंग रोड पर बभनपुरा के पास गंगा पुल पर सोमवार रात से भारी वाहनों के आवागमन पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई है। एनएचआई ने पुल के एक छोर पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों की एंट्री रोक दी है। केवल छोटे वाहन ही गुजर रहे हैं। यह पुल पूर्वांचल के कई जिलों को बिहार-झारखंड से जोड़ता है। भारी वाहनों की एंट्री बंद होने के बाद आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाज़ीपुर जाने वाले वाहनों को गाज़ीपुर, गहमर, बक्सर होते हुए बिहार जाना पड़ेगा। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस पुल पर पिछले वर्ष एक जून को आवागमन शुरू हुआ था। शुरुआत में केवल छोटे वाहनों को ही अनुमति दी गई थी। बाद में भारी वाहन भी इस मार्ग से गुजरने लगे। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता आरआर मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के कहने पर यह निर्णय लिया गया है। पुल पर लगातार हो रहे हादसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.