उन्नाव, अप्रैल 27 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगा नदी पर कानपुर-शुक्लागंज के बीच बन रहे नए पुल की जद में मिश्रा कॉलोनी क्षेत्र के 47 मकान आ रहे हैं। राजस्व कर्मियों ने प्रभावित मकान मालिकों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने का निर्देश दिया है, लेकिन लोगों ने मुआवजे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।प्रभावित मकान मालिकों का आरोप है कि उन्हें पिछली तारीख वाली नोटिस देकर कानूनी प्रक्रिया से खिलवाड़ किया गया है। सबसे बड़ा विवाद मुआवजे को लेकर है। लोगों का कहना है कि उन्हें पुराने सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि बाजार भाव कहीं अधिक है। इसके विपरीत अधिकारियों का कहना है कि ये लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बसे हैं। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट: मुआवजे की फांस में अटका कार्य वहीं, मकान मालिकों का दावा है कि उनके पास जमीन के वैध कागजात मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.