प्रयागराज, जनवरी 28 -- संस्कृति विभाग उप्र की ओर से परेड ग्राउंड के गंगा पंडाल में चल रही सांस्कृतिक संध्या में बुधवार का मुख्य आकर्षण मुंबई की भजन गायिका आकांक्षा त्रिपाठी की प्रस्तुति रही। उन्होंने अवधी लोकगीत 'सैयां मिले लड़कैयां और चांद का तकिया' की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। लखनऊ के शेख इब्राहिम ने अपनी टीम के साथ बांसुरी, वायलिन, गिटार, की-बोर्ड, तबला व ढोलक जैसे वाद्य यंत्रों से प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। बांदा से आए रमाशंकर नामदेव ने बुंदेली लोकगीत रच दयी रच दयी ये धरती, मुख में राजा राम हृदय बसौं माई जानकी व तुम तरयौं न तिलक लगाए... की मोहक प्रस्तुति की तो भजन गायक अनिल मिश्र ने लागल प्रयाग में नहनवा चला डुबकी लगाई लेइ हो... की प्रस्तुति दी। नलिनी निगम ने साथी कलाकारों के साथ तोरे सहारे है मोरी नैय्या हे गंगा मैय्या, जनम सफ...