पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर में दोपहर को दो सांप दिखने से लोग भयभीत हो गए, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सांप दिखने की सूचना दी। एक सप्ताह के भीतर वन विभाग ने दस सांपों को विभिन्न जगहों से पकड़ा है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि बीते दिन भी शिव विहार कालोनी में ओमप्रीत पाल के घर में सांप घुस गया था,रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...