घाटशिला, अप्रैल 27 -- पोटका, संवाददाता। वीर शहीद गंगानारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को जानमडीह संस्कृति भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि मुखिया कालीपद सरदार एवं पंसस रघुनाथ सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 122 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में रक्तदान के प्रति इन युवाओं का जोश सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से गांव-गांव जाकर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने को कहा। यह भी पढ़ें- काम की खबर-- आयोजन को सफल बनाने में समिति के कमल कृष्ण सरदार, मनोरंजन सरदार, रतन सरदार, राजेन सरदार, मिल्स ...