फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओम घाट में शनिवार को गंगा नदी में नहाने गए इंटरमीडिएट के तीन छात्र गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद तीनों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सदर कोतवाली के पनी मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र का 20 वर्षीय बेटा सनी अपने दो दोस्तों वर्मा चौराहा निवासी हिमांशु और प्रिंस के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। तीनों दोस्त ओम घाट पर नहाते समय धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चले गए। तीनों नदी में डूबने लगे। घटना के समय घाट पर मौजूद लोगों ने बच्चों की आवाज सुनी और तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। उनकी मदद से दो छात्रों क...