कानपुर, मार्च 20 -- चकेरी। जाजमऊ के मनोहरनगर में बुधवार को दो दोस्तों संग गंगा नहाने गया बच्चा डूब गया। डर की वजह से दोनों दोस्त भाग गए और परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। देर शाम बच्चे के परिजनों ने तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह दोनों दोस्तों ने सख्ती पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव बरामद किया गया। मनोहरनगर निवासी मोहम्मद जमशेद पल्लेदारी करते हैं। परिवार में पत्नी हिना, छोटी बेटी के अलावा बड़ा बेटा 12 वर्षीय मोहम्मद आहिल था। जमशेद ने बताया कि बुधवार दोपहर आहिल मोहल्ले के दो दोस्तों के साथ गंगा किनारे गया था। नहाने के दौरान आहिल डूब गया। देर शाम तक जब आहिल घर नहीं लौटा, तो मां हिना ने दोस्तों के घर जाकर पूछताछ की। हालांकि उस समय कुछ नहीं बताया। मृतक की मौसी नौरीन ने बताया कि आहिल दोपहर में घर से दोस्त के लिए कपड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.