बेगुसराय, फरवरी 12 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 4 स्थित शिवनगर गांव में गुरुवार को स्नान के दौरान गंगा नदी में एक बालक के डूबने का मामला प्रकाश में आया है। डूबे युवक की पहचान शिवनगर निवासी मनोज कुमार राय का 12 वर्षीय पुत्र भूषण कुमार बताया गया है। जो गुरुवार को गंगा नदी किनारे खेत में पशुचारा लाने जा रहे साथियों के गया था। जहां से निकट के गंगा नदी में स्नान करने चला गया। जहां नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। बालक के डूबने की सूचना साथियो के द्वारा डूबे बालक के परिजन को दिया गया। सूचना मिलते हीं परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ गंगा घाट पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना अंचलाधिकारी बलिया को दिया गया है। अंचलाधिकारी के द्वारा स्थल पर गोताखोरों को भेजा गया।...